{"_id":"696699e49f0e577223021842","slug":"vishnupura-bazaar-won-the-match-by-159-runs-deoria-news-c-208-1-deo1036-172528-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विशुनपुरा बाजार ने 159 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विशुनपुरा बाजार ने 159 रन से जीता मैच
Wed, 14 Jan 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। क्षेत्र के महंथ त्रिवेणी पर्वत इंटर कॉलेज विशुनपुरा बाजार के खेल मैदान में आयोजित एमटीपीआईसी क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को पहला क्वार्टर फाइनल यश लाइब्रेरी विशुनपुरा बाजार और जय हिंद क्रिकेट क्लब कटेया के बीच हुआ। जिसमें विशुनपुरा बाजार ने 159 रन से मैच जीत लिया। शानदार मैच देख दर्शक रोमांचित रहे।
टॉस जीतकर विशुनपुरा बाजार की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जय हिंद क्रिकेट क्लब कटेया की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अजित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाए, जबकि राजू ने 28 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। विशुनपुरा बाजार की गेंदबाजी की बात करें तो सोनू अंसारी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके और विपक्षी टीम की रन गति पर अंकुश लगाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यश लाइब्रेरी विशुनपुरा बाजार की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। टीम ने मात्र 9 ओवर में 1 विकेट खोकर 159 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी में चंदन ने नाबाद 71 रन की शानदार पारी खेली, वहीं विक्रांत ने 67 रन की तेज तर्रार पारी खेलकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
मैच के मुख्य अतिथि डॉ. सूरज गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि मुबारक अंसारी, मुखिया खीरीडीह पंचायत ने फीता काटकर मुकाबले का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट के आयोजक अखिलेश मिश्र, विनय सिंह, राकेश यादव, अफजल अंसारी, विपिन ठाकुर, अजय यादव एवं इमरान अंसारी रहे। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी अमन कुशवाहा और सुनील यादव ने निभाई। स्कोरर इमामुद्दीन रहे, जबकि कमेंट्री विकास और कामरान ने की। मुकाबले में विशुनपुरा बाजार की शानदार जीत से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।