फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Virender Yadav of Varanasi wins the race

दौड़ में वाराणसी के वीरेंद्र यादव विजयी

Sun, 24 Jan 2021 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Virender Yadav of Varanasi wins the race
पैकौली सुरौली में आयोजित राज्य स्तरीय क्रास कंट्री प्रतियोगिता में विजेता को पुरस्कृत किया गया? - फोटो : DEORIA
दौड़ में वाराणसी के वीरेंद्र यादव विजयी
विज्ञापन

पैकौली (देवरिया)। 26वें पौहारी महाराज राज्य स्तरीय 10 किलोमीटर क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता शनिवार की सुबह पैकौली सुरौली चौराहे पर आयोजित हुई। इसमें वाराणसी के वीरेंद्र यादव ने सभी धावकों को पछाड़ते हुए 32 मिनट में रेस पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। उन्हीं के चचेरे भाई बृजेश यादव ने दूसरे स्थान पर रहते हुए 33 मिनट में एवं जनपद के कसिली निवासी जितेंद्र राजभर ने 33.50 मिनट में रेस पूरा कर तीसरा स्थान हासिल किया।
चौराहे पर दिन के 11 बजे दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक डॉ. एसपीएम त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जगहों से आए धावकों को रवाना किया। रेस में कुल 139 धावकों ने हिस्सा लिया। इसमें से 124 ने रेस पूरा किया। धावक चौराहे से होते हुए मझगांवा, कतरारी, रुद्रपुर रोड से मंगरु चौराहे से वापस होकर पुन: पैकौली सुरौली चौराहे पर पहुंचे। इसमें वीरेंद्र यादव प्रथम, बृजेश यादव द्वितीय, जितेंद्र राजभर तृतीय, वाराणसी के कृष्णा यादव चौथे, देवरिया के ही बलवंत यादव पांचवें व राजेश निषाद छठे स्थान पर रहे। प्रथम छह स्थानों पर रहनेवाले विजेता धावकों को टीवी, साइकिल, ब्लोअर, हेलमेट, ट्रैकशूट, घड़ी आदि पुरस्कारों से नवाजा गया। इसके अलावा दौड़ पूरा करने वाले सभी धावकों को आयोजन समिति की ओर से सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि पौहारी महाराज की कुटी बहुत ही पवित्र स्थान है। विजयी खिलाड़ियों को बधाई और जो पीछे रहे गए उन सभी खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दी कि वह आगे इससे सबक लेकर बेहतर तैयारी कर अगली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त करें। संचालन अवधेश गोंड ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी शिवेंद्र सिंह, भाजपा नेता हरेंद्र जायसवाल, सपा के जयश्री यादव, प्रेम कुशवाहा, अरविंद शाही, बाबूराम यादव, राजन यादव, अजय शाही, बलराम यादव, डॉ. रामअचल गोंड, विजयशंकर यादव, सुरेमन सिंह, हीरा यादव, इद्रीस अंसारी, धर्मेंद्र चौहान, वीरेंद्र पासवान, राजन सोनकर, अभिषेक राय, सुदर्शन यादव, सदाशिव यादव, रमन मोदनवाल, संगम यादव, रिंटू पांडेय, मुकेश विश्वकर्मा, रमापति यादव, संजय यादव, लक्ष्मी यादव, अजय पांडेय, बुलेट यादव, हैदर अंसारी सहित आयोजन कमेटी से जुड़े सभी खिलाड़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed