फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Villagers are scared of monkeys

Deoria News: बंदरों के डर से सहमे हैं ग्रामीण

Sat, 15 Nov 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 15 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Villagers are scared of monkeys
गढ़रामपुर। तरकुलवा ब्लॉक के रामपुर गढ़ और आसपास के अन्य गांवों में बंदरों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। महिलाएं छत पर जाने से लेकर घर से निकलते वक्त भी डर रही हैं।
विज्ञापन


नवतपी इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवनाथ सिंह, विनोद जायसवाल समेत स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि इन लाल बंदरों को पकड़कर किसी वन क्षेत्र में भेजा जाए। गढरामपुर के रहने वाले उमेश राव ने बताया कि बंदरों के डर से लोग अपनी ही छत पर नहीं जा पा रहे हैं। कई बार बंदरों ने हमला कर लोगों को गिरा दिया है। शासन तुरंत कार्रवाई करते हुए इन्हें जंगल में भेजे।
विज्ञापन

गायों की मौत से फैली थी दहशत
सलेमपुर। ब्लॉक क्षेत्र के बनरही और दुबौली गांव में बीते अगस्त में एक कुत्ते ने गांव के आनंद कुशवाहा की दो गाय और दुबौली गांव के रहने वाले जय गोविंद कुशवाहा की एक गाय को काट लिया था। पशुपालकों को इसकी जानकारी नहीं हो पाई थी। बाद में उनकी गायें मर गई थीं। इसके अलावा रामनरेश कुशवाहा की एक गाय समेत अन्य कई लोगों के पशुओं को कुत्ते ने काट लिया था। मरने वाली गायों के दूध का प्रसाद पूरे गांव में बंटा था। बाद में इन गायों की मौत की खबर मिलते ही गांव के लोग दहशत में आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed