फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Village head's son murdered, case filed

Deoria News: घर से बुलाकर ग्राम प्रधान के बेटे की हत्या, मुकदमा दर्ज

Wed, 19 Apr 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 19 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Village head's son murdered, case filed
फाइल फोटो मंटू यादव
- सलेमपुर- देवरिया मुख्य मार्ग रामपुर मोड़ के पास की है घटना
विज्ञापन

- गुमटी के पीछे सुबह मिला शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। थाना क्षेत्र के महदहा गांव के ग्राम प्रधान के बेटे की बुधवार की भोर बदमाशों ने घर से बुलाकर हत्या कर दी। उसका शव गुमटी के पीछे खून से लथपथ मिला। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण हंगामा करने लगे। कोतवाल के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। प्रधान की तहरीर पर कोतवाली पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस घटना के अगल-बगल लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।

कोतवाली क्षेत्र के महदहां गांव के प्रधान जय नारायण यादव हैं। उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बुधवार भोर में करीब चार बजे उनके बेटे मंटू यादव (28) को साजिश के तहत किसी ने बुला कर हत्या कर दी है। बदमाशों ने साक्ष्य मिटाने के लिए सलेमपुर- देवरिया मुख्य मार्ग पर रामपुर मोड़ के पास स्थित एक गुमटी के पीछे शव रखकर बांस और बल्ली से ढक दिया था। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो परिवार के लोग गांव के बाहर तलाश करते हुए निकले। इसी बीच किसी ने देखा कि गुमटी के पीछे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पहचान करने के बाद मृतक के पिता ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के अगल-बगल लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed