{"_id":"600f130a8ebc3e5bb070512e","slug":"vidhik-saksharata-progrrame-deoria-news-gkp3823374157","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नशामुक्ति और स्वच्छता में सहभागी बनें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नशामुक्ति और स्वच्छता में सहभागी बनें’
विज्ञापन
‘नशामुक्ति और स्वच्छता में सहभागी बनें’
विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने खिलाड़ियों को दिलाई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में सोमवार को क्रीड़ा मैदान बैतालपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश शिवेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि खिलाड़ी अपने सम्मान और यश के लिए ही नहीं बल्कि देश के गौरव व सम्मान के लिए खेलते हैं। आज के परिवेश में खिलाड़ी बड़ी मात्रा में ड्रग्स का इस्तेमाल कर रहे हैं जो उनके निजी जीवन और स्वास्थ्य को नष्ट कर रहा है। यह नशीले पदार्थ तत्काल तो फायदा करती हैं किंतु दूरगामी परिणाम बहुत ही भयावह होता है। नशा, नाश है। खिलाड़ी नशामुक्ति की शुरुआत स्वयं से करें। यदि कोई खिलाड़ी नशा का सेवन कर रहा है तो स्वयं को सबसे पहले सुरक्षित करे, फिर अपने माध्यम से उन खिलाड़ियों को जागरूक करे जो ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से स्वच्छता पर विशेष जोर देने को कहा। खिलाड़ियों से नशामुक्ति का आह्वान करते हुए स्वच्छता को बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान अभिषेक श्रीवास्तव, सीताशरण सिंह, अवनींद्र श्रीवास्तव, हर्ष श्रीवास्तव, शिवम सिंह, धीरू सिंह, सत्यम सिंह आदि मौजूद रहे।