फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   videsh aur bahar se aay 14170

विदेश और गैर प्रांतों से आएं जिले में 14170 लोग

Wed, 01 Apr 2020 09:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
videsh aur bahar se aay 14170
पुलिस dh सख्ती के बाद दिखने लगा लॉकडाउन का असर। - फोटो : DEORIA
विदेश और गैर प्रांतों से आएं 14170 लोग, खौफ
विज्ञापन

देवरिया। विदेश और गैर प्रांतों से जिले में 14170 लोग आए हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने से कोरोना का खौफ लोगों को सताने लगा है। शहर से लेकर गांवों में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उधर, शेल्टर होम में आए हुए लोग रुक नहीं रहे हैं। सड़कों पर निकलकर लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

जिले में अब तक 20 हजार से अधिक लोग आ चुके हैं। इसमें करीब पांच हजार लोग बिहार के हैं। प्रशासन के आंकड़ों में ऐसे लोगों की संख्या 14170 है। इसमें 1043 विदेशी शामिल हैं। करीब एक हजार लोग ऐसे हैं जिनके बारे में प्रशासन न तो पता लगा पाया है न ही वे अपने आगमन की जानकारी मुहैया करा रहे हैं। इसमें कई लोग बिहार प्रांत व दूसरे जिले के रहने वाले हैं। जिन्हें बार्डर के आसपास के परिषदीय स्कूलों और कॉलेजों में क्वारंटीन किया गया है। ग्राम प्रधान और सफाईकर्मियों की इनकी देखरेख के लिए ड्यूटी लगी है। ठहरे हुए परदेशियों का भोजन समय से नहीं मिल रहा है। अधिकांश क्वारंटीन हुए लोगों के घर वाले भोजन लेकर पहुंच रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सभी की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। 14 दिन तक इन्हें क्वारंटीन किया गया है। वहीं उकिना, मेहरौना समेत कई स्कूलों में ठहरे लोग बाहर निकल कर घूम रहे हैं। इसको लेकर गांव वालों में नाराजगी है। शिकायत के बाद भी पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है। जिले में विदेश से 1043, गैर प्रांतों से 12985 लोग आए हैं। विदेश से आने वालों में भाटपाररानी, लार, रुद्रपुर इलाके के रहने वाले हैं। एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 10617 लोगों को होम क्वारंटीन, 3540 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। 112 लोगों का 28 दिनों तक स्क्रीनिंग की जा चुकी है। बाहर से आने वालों पर अब भी नजर रखी जा रही है। स्कूलों में क्वारंटीन किए गए लोगों की निगरानी ग्राम प्रधानों के जिम्मे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed