{"_id":"641c9b091bc2cf226d05413c","slug":"video-viral-on-social-media-taking-money-of-three-soldiers-deoria-news-c-7-1-96249-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कोतवाली के तीन सिपाहियों का रकम लेते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कोतवाली के तीन सिपाहियों का रकम लेते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Fri, 24 Mar 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
- वीडियो को मुख्यमंत्री पोर्टल पर डालकर युवक ने कार्रवाई की मांग की
- पीड़ित ने पुलिस पर फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने की धमकी देने का लगाया आरोप
- पोर्टल के माध्यम से देवरिया पुलिस ने सलेमपुर सीओ को उपरोक्त प्रकरण की सौंपी है जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली के तीन सिपाहियों का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें किसी काम को लेकर कुछ युवकों से पैसा मांगते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को पीड़ित एक युवक ने मुख्यमंत्री पोर्टल व एसपी को लिखित शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने पोर्टल के माध्यम से इसकी जांच सीओ सलेमपुर को सौंप दी है। उधर, पीड़ित का आरोप है कि शिकायत करने के बाद स्थानीय पुलिस उसे फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दे रही है।
नगर के टीचर्स कॉलोनी वार्ड निवासी अनुभव मिश्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें कोतवाली के तीन सिपाही पैसे की लेनदेन का बात कर रहे हैं। एक सिपाही बोल रहा है कि अगर पहले पैसा दे दिए होते तो तुमको हम बरी कर दिए होते। इसके लिए बात हो गई थी, लेकिन तुमने समय पर पैसे नहीं दिए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसका मोहल्ले की एक महिला से 17 मार्च को मामूली विवाद हो गया। इसमें महिला ने थाने में तहरीर दी। उसी घटना की तहरीर को लेकर रंजिशन उसे और मोहल्ले के दो और लोगों को 20 मार्च को पुलिस ने घर से उठा कर कोतवाली के अंदर बैठा लिया। उसके बाद लगातार हमें एक बंद कमरे में बैठा कर प्रताड़ित किया गया। मित्र को बुलवा कर छोड़ने के लिए पैसे की मांग की गई।
इसके बाद कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने मुझसे 2,240 रुपये और उनका मोबाइल फोन जमा करने के लिए ले लिया। तीनों सिपाहियों का ये कहना था कि बड़े साहब का ये कहना है कि 10 हजार तत्काल अगर मिल जाते हैं तो छोड़ दिया जाएगा। उसके बाद घरवालों से 20 हजार रुपये वसूले गए। उसके बाद भी शांतिभंग में चालान कर दिया गया। वीडियो शेयर करने के बाद पुलिस गांजे के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। इसकी शिकायत पीड़ित ने एसपी से की है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर वीडियो ट्वीट होने के बाद देवरिया पुलिस ने इस प्रकरण की जांच सीओ सलेमपुर को सौंप दी है। सीओ देव आनंद ने कहा कि शिकायत मिली है। इस प्रकरण की जांच की जा रही है।