फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Video of two youths waving illegal weapons went viral

Deoria News: दो युवकों ने अवैध असलहा लहराते हुए वीडियो किया वायरल

Wed, 14 Jun 2023 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Video of two youths waving illegal weapons went viral
एक असलहा के साथ कई युवक हिरासत में, महुआडीह क्षेत्र के एक गांव की है घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महुआडीह क्षेत्र के एक गांव में अवैध असलहा लहराकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना दो युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने उनकी पहचान कराकर दोनों को हिरासत में ले लिया। दूसरे दिन भी पुलिस उनसे कड़ी पूछताछ करती रही।

महुआडीह क्षेत्र के एक गांव के दो युवकों ने चर्चा में आने के लिए पिछले दिनों दो अवैध असलहा लहराया था। बकायदा उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मोबाइल फोन पर स्टेटस भी लगाया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। दोनों की पहचान कराकर सोमवार की शाम उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उसके पास से एक असलहा भी बरामद कर लिया गया है। इस बात को लेकर क्षेत्र में खूब चर्चा है। पुलिस का मानना है कि आरोपी युवकों की एक टीम है। जो इस तरह के कार्यों में लिप्त हैं। दूसरे दिन पुलिस ने कुछ और युवकों को भी हिरासत में लेकर उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। एसओ गिरीश चंद्र राय ने बताया कि युवकों ने अवैध असलहा लहराया था। वीडियो वायरल होने के बाद एक असलहा बरामद कर कुछ युवकों को हिरासत में लेकर उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। मामले के तह में जाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed