{"_id":"68d84a86f5a4ec2c760af367","slug":"video-of-i-love-mohammed-poster-controversy-goes-viral-10-booked-deoria-news-c-7-hsr1010-1085114-2025-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर विवाद में वीडियो वायरल, दस पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर विवाद में वीडियो वायरल, दस पर केस
Sun, 28 Sep 2025 08:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:43 AM IST
सार
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि कुछ युवकों ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर दस आरोपियों पर कार्रवाई की है। लोगों से अपील है कि इस तरह के वीडियो वायरल न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिनव त्यागी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोरखनाथ इलाके के दशहरी बाग मोहल्ले के पास इन लव इन मोहम्मद लिखे पोस्टर लगाए जाने और फिर हटाए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने वीडियो भी वायरल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर 10 युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 25 सितंबर की रात सूचना मिली थी कि दशहरी बाग मोहल्ले में इन लव इन मोहम्मद आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर हटवा दिए। इस दौरान कुछ स्थानीय युवक पुलिस से भिड़ गए और बाद में अतिरिक्त फोर्स पहुंचने पर भाग गए।
विज्ञापन
इसके बाद इलाके में तनाव फैलाने की नीयत से संप्रदाय विशेष का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। शुक्रवार शाम से रात तक वीडियो तेजी से फैला तो एसपी सिटी अभिनव त्यागी और सीओ गोरखनाथ रवि सिंह थाने पहुंच गए। साइबर टीम की मदद से आरोपियों की पहचान कर शनिवार सुबह तक दस युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
कुछ युवकों ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर दस आरोपियों पर कार्रवाई की है। लोगों से अपील है कि इस तरह के वीडियो वायरल न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी