फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Video of extortion from truck drivers goes viral

Deoria News: ट्रक चालकों से वसूली का वीडियो वायरल

Sun, 07 Dec 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 07 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Video of extortion from truck drivers goes viral
बरहज। क्षेत्र की एक पुलिस चौकी पर खड़ा व्यक्ति ट्रक चालकों से रुपये वसूल रहा है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को बरहज थाना क्षेत्र के कपरवार या गोरखपुर के पटना पुलिस चौकी का बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो में देखने से स्थान के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल रही है। इस वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

रामजानकी मार्ग स्थित कपरवार गांव के उग्रसेन सेतु के एक तरफ देवरिया जिले का कपरवार पुलिस पिकेट और दूसरी तरफ गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज कोतवाली स्थित पटना पुलिस चौकी है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे वीडियो में एक पुलिस पिकेट पर खड़ा व्यक्ति आते जाते ट्रक चालकों से रुपये लेते दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में ट्रकें धीमी गति से पास हो रही हैं। जिसमें एक व्यक्ति पिकेट के अंदर से बाहर आकर ट्रक चालक की खिड़की पर हाथ बढ़ाता है और बाद में हाथ जेब में डालते हुए अंदर चला जाता है। इस संबंध में एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर कोई वीडियो वायरल हो रहा है तो गंभीर जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed