{"_id":"69614f1d39430723d90f4224","slug":"vaishali-express-was-four-hours-late-and-bihar-sampark-kranti-was-two-hours-late-deoria-news-c-208-1-deo1022-172188-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वैशाली चार और बिहार संपर्क क्रांति दो घंटे रही लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वैशाली चार और बिहार संपर्क क्रांति दो घंटे रही लेट
Sat, 10 Jan 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। घने कोहरे और शीतलहर के चलते रेल यातायात की रफ्तार थम सी गई है। शुक्रवार को देवरिया सदर और भटनी जंक्शन होकर गुजरने वाली ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं। हालात ऐसे रहे कि यात्रियों को ठंड में प्लेटफाॅर्म पर इंतजार करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस चार घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति दो घंटे, हावड़ा -काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस दो घंटे, डिब्रूगढ़ -लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस चार घंटे, लखनऊ–बरौनी एक्सप्रेस तीन घंटे, कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस ढाई घंटे, अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस दो घंटे सहित दस से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे विलंब से स्टेशन पहुंचीं। इससे यात्री पूरे दिन परेशान रहे। उधर, कोहरे के कारण पूर्व में निरस्त की गई छह पैसेंजर ट्रेनें अब तक बहाल नहीं हो सकी हैं। भटनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने बताया कि लगातार ट्रेनों के लेटलतीफी से परेशानी बढ़ गई है। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को ठंड में बचाना मुश्किल हो रहा है।