{"_id":"600f10218ebc3e340d28e619","slug":"vaccination-will-be-organise-on-22-centers-deoria-news-gkp3823357144","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 केंद्रों पर चार दिन होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 केंद्रों पर चार दिन होगा टीकाकरण
विज्ञापन
22 केंद्रों पर चार दिन होगा टीकाकरण
कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए सीएमओ कक्ष में बीपीएम, डाटा ऑपरेटरों की हुई कार्यशाला
28, 29 जनवरी व चार, पांच फरवरी को मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ को दिया जाएगा वैक्सीन का डोज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में कोविड-19 टीकाकरण 22 केंद्रों पर होगा। इसके लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। 28, 29 जनवरी तथा चार व पांच फरवरी को होने वाले वैक्सीनेशन के सफलतापूर्वक संचालन के लिए सोमवार को सीएमओ कार्यालय कक्ष में बीपीएम एवं डाटा ऑपरेटरों की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जिले में प्रथम चरण में 12 हजार 34 मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ का वैक्सीनेशन किया जाना है। 16 व 22 जनवरी को टीका लगाया गया। अब जिले के 22 केंद्रों पर वैक्सीनेशन चार दिन 28, 29 जनवरी तथा चार और पांच फरवरी को होगा। कहा कि जिन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका ठीक ढंग से निर्वहन करें। नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वैक्सीनेशन कार्य सावधानी पूर्वक ठीक तरह से किए जाएं। निर्धारित चार तिथियों पर सभी फेसिलिटी पर मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ को टीका लगाया जाएगा। वैक्सीनेशन की तैयारी कर ली गई है। कहा पोर्टल पर डाटा ठीक से अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर पहले कमरे में टीका के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। दूसरे कमरे में टीका लगाया जाएगा। तीसरे कमरे में टीका लगने वाले को आधे घंटे तक रखा जाएगा और उस पर नजर रखी जाएगी। किसी को दिक्कत होने पर तत्काल उसे चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वार्ड की भी व्यवस्था रहेगी, ताकि तत्काल बेहतर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। डीडीएम प्रमोद यादव, वीसीसीएम भुनेश्वर शर्मा ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह, डॉ. विपिन रंजन, बीपीएम रितेश, अमित, विशाल आदि मौजूद रहे।
इन केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन
देवरिया। जनपद में 28,29 जनवरी व चार, पांच फरवरी को होने वाला टीकाकरण 22 केंद्रों पर होगा। इसमें जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय, सीएचसी बरहज, भटनी, गौरीबाजार, लार, सलेमपुर, रुद्रपुर, तरकुलवा, देसही देवरिया के पिपरा दौला कदम, पीएचसी बैतालपुर, बनकटा, भागलपुर, भलुअनी, भाटपाररानी, महेन, मझगावां, पथरदेवा, रामपुर कारखाना तथा अरबन न्यू पीएचसी रामनाथ देवरिया, चकियवा, सोमनाथ शामिल हैं।