{"_id":"5f19c7278ebc3e63e6072d69","slug":"vaccination-for-all-children-deoria-news-gkp359254256","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण टीकाकरण सभी बच्चों का हक: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण टीकाकरण सभी बच्चों का हक: सीडीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्ण टीकाकरण सभी बच्चों का हक: सीडीओ
आठ अगस्त को लांच होगी निमोनिया की वैक्सीन, पांच वर्ष तक के बच्चों को लगेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। संपूर्ण टीकाकरण हर बच्चे का हक है। निमोनिया और डायरिया पांच वर्ष तक के बच्चों की मृत्यु का प्रमुख कारण है। अब निमोनिया से बच्चों को बचाने के लिए न्यूमोकॉकल वैक्सीन सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों पर नि:शुल्क लगेगा। जिले में यह वैक्सीन आठ अगस्त को लांच की जाएगी।
धनवंतरि सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन ने कहा कि चलाए जा रहे नियमित टीकाकरण में न्यूमोकॉकल कांजुगेट वैक्सीन (पीसीवी) को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्यूमोकॉकल कांजूगेट वैक्सीन अब तक प्राइवेट अस्पतालों में महंगे दामों पर लगाई जाती थी। अब इसे सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार पांडेय ने कहा नवजात को अब निमोनिया से होने वाले जान के खतरे से अधिक समय तक लड़ना नहीं पड़ेगा। उन्होंने मौजूद सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) को कहा न्यूमोकॉकल कांजुगेट वैक्सीन (पीसीवी) के बारे में अधिक से अधिक लोगों में जागरूकता फैलाएं। नियमित रूप से टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करें। एसीएमओ डॉ. डीवी शाही ने कहा न्यूमोकॉकल एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के खांसने या उसके संपर्क में आने से फैलता है। अधिकांश मामलों में न्यूमोकॉकल बिना किसी लक्षण के समाप्त हो जाता है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों में इसका जोखिम अधिक रहता है। शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों में इसका खतरा ज्यादा रहता है। इस टीके के आ जाने से निमोनिया, सर्दी, जुकाम, दिमागी बुखार को रोका जा सकेगा। इस बीमारी में पीसीवी की तीन डोज डेढ़ माह, साढ़े तीन माह के सब बूस्टर डोज और नौ माह पर दी जाएगी। अभी तक बच्चों को बीसीजी, ओरल पोलियो, हेपेटाइटिस बी, पेंटा पेनटावैनेलट, ओपीवी, एफआईपीवी, पीसीबी, रोटावायरस, एमआर, मिजिलेल्स, रूबेला व विटामिन ए का टीका नि:शुल्क लगाया जाता रहा है। अब शासन ने पीसीवी को भी सरकारी अस्पतालों में नियमित टीकाकरण में शामिल कर दिया है। बैठक में एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, एसीएमओ राजेंद्र प्रसाद, यूनिसेफ के डॉ. हसन, डब्ल्यूएचओ के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. सागर, डब्ल्यूएचओ के डॉ. गुंजन नाथ, डीसीपीएम राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।