{"_id":"659af3aff451fb50c00b2c94","slug":"uttarakhand-defeated-nepal-in-the-inaugural-match-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-17015-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: उद्घाटन मैच में उत्तराखंड ने नेपाल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: उद्घाटन मैच में उत्तराखंड ने नेपाल को हराया
Mon, 08 Jan 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
जवाहर प्रसाद मद्धेशिया मेमोरियल फुटबाल महाकुंभ का हुआ शुभारंभ
बघौचघाट। पथरदेवा के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार को जवाहर प्रसाद मद्धेशिया मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में उत्तराखंड की टीम ने नेपाल को 1-0 से पराजित किया।
मैच के मुख्य अतिथि अशोक सिंह कुशवाहा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन मैच मैच के पहले हॉफ में जद्दोजहद के बावजूद कोई टीम गोल नहीं कर सकी। मैच के दूसरे हॉफ में खिलाड़ियों ने गोल करने के कई मौके बनाए, लेकिन गोलकीपरों ने बेहतरीन बचाव किया। खेल के अंतिम समय में उत्तराखंड के कृपा चौधरी ने गोल मारकर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिला दी। सोमवार को दूसरा मैच जम्मू कश्मीर और दिल्ली के बीच खेला जाएगा। अंगद नाथ तिवारी, शमशाद अहमद, बृजेश सिंह, प्रेम कुशवाहा, इरशाद अहमद, सोनू वर्मा, अजय मद्धेशिया, विजय मद्धेशिया, प्रमोद मद्धेशिया, अमर सिंह आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।