{"_id":"647257e98ddf639c100f9a86","slug":"usurer-is-not-leaving-my-land-deoria-news-c-7-1-183581-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: साहब ब्याज सहित रुपये लौटा दिया, सूदखोर नहीं छोड़ रहा मेरी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: साहब ब्याज सहित रुपये लौटा दिया, सूदखोर नहीं छोड़ रहा मेरी जमीन
Sun, 28 May 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 28 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
मईल में आयोजित समाधान दिवस पर फरियाद सुनते डीएम
मईल, देवरिया। थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्या जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सुनी। नरियावं गांव के शिवदास ने कहा साहब अपने गांव से एक व्यक्ति से साठ हजार रुपये दस साल पहले लिए थे। एक लाख बीस हजार रुपये ब्याज सहित पांच साल पहले दें दिए। लेकिन मेरा नौ कट्ठा जमीन छोड़ नहीं रहा है।
यह सुनकर जिलाधिकारी ने एसओ को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। श्याम जी सिंह देवढ़ी गांव निवासी ने गुहार कहा कि एक गांव के व्यक्ति ने सार्वजनिक खड़जां रास्ते पर मिट्टी डालकर कर बाधित कर दिया है, जिससे एक दर्जन लोगों का रास्ता अवरुद्ध है। वहीं मईलौटा गांव निवासी जालेश्वर यादव ने कहा कि मेरे घर के सहन में मेरे पड़ोसी ने खुटां,नाद व मिट्टी भर कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। जिस पर टीम गठित कर तत्काल हटाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों को निर्देश दिया कि आप फील्ड में जाकर कार्य करें। जिससे जनता को तहसील का चक्कर नहीं लगाना पड़े। उनकी समस्याओं का समाधान आसानी से हो जाए। इस दौरान उपजिलाधिकारी बरहज योगेश कुमार गौड़, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह,मान सिंह, संदीप सिंह, अरविंद कुमार, अर्जुन कुमार, गीता सिंह आदि उपस्थित रहे। इसी तरह अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर ने थाना बरहज में जनसमस्याओं को सुनकर निराकरण का निर्देश दिया। जिले में थाना समाधान दिवस के अवसर पर 162 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 58 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।