फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Usra feeder supply stalled, industrial areas and villages plunged into darkness

Deoria News: ऊसरा फीडर की सप्लाई ठप, औद्योगिक क्षेत्र व गांव अंधेरे में डूबे

Fri, 19 Dec 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Usra feeder supply stalled, industrial areas and villages plunged into darkness
पैकौली। उसरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात करीब 10.30 बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। हाईटेंशन लाइन टूटकर 33,000 वोल्ट की लाइन पर गिर जाने से बड़ा फॉल्ट हो गया। इसके चलते ऊसरा फीडर से जुड़े पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे कठिनाइया गांव के पश्चिम 32000 वोल्टेज की लाइन टूटकर सीधे 33000 की लाइन से टकरा गई। इससे 33000 का तार भी टूट गया। दो हाई वोल्टेज लाइन के क्षतिग्रस्त होने से उसरा फीडर की पूरी सप्लाई बंद हो गई। इसके बाद से ऊसरा इंडस्ट्रियल एरिया सहित आसपास के गांव अंधेरे में डूब गए। गुरुवार को रातभर और शुक्रवार की शाम तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल चार्जिंग, पानी की सप्लाई, घरेलू कामकाज और उद्योगों का काम भी प्रभावित हुआ। ऊसरा इंडस्ट्रियल एरिया में कई फैक्ट्रियां हैं। यहां बिजली की सप्लाई ऊसरा फीडर से होती है। शुक्रवार सुबह से ही लाइनमैन और जेई मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुट गए। क्षतिग्रस्त तारों को हटाने और नई लाइन बिछाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। बिजली निगम के जेई संजीव उपाध्याय ने बताया कि 32000 और 33000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन होने के कारण मरम्मत कार्य में विशेष सावधानी बरती जा रही है। सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र की सप्लाई पूरी तरह बंद रखी गई है। जल्द ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


ठप हो गईं ऊसरा औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयां
भटवलिया विद्युत उपकेंद्र और कतरारी के बीच लगे 32000 का तार टूटकर 33000 पर गिर जाने से ऊसरा विद्युत उपकेंद्र की सप्लाईबाधित हो गई। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े औद्यौगिक क्षेत्र में बिजली कट गई। जिससे क्षेत्र में स्थित 67 इकाइयों में कामकाज ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed