फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   urs celebrated

Deoria News: सैयद यासीन शाह की दरगाह पर हुई जायरीन की दस्तारबंदी

Wed, 08 May 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 08 May 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
urs celebrated
मन्नतें मांगते लोग।
फोटो समाचार...
विज्ञापन

सेल्हरापुर में आयोजित दो दिवसीय 43वें सालाना उर्स में जुटी हजारों की भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। क्षेत्र के सेल्हरापुर में सैयद यासीन शाह की दरगाह पर 43वें सालाना उर्स में मंगलवार को पहले बाबा का गुसल कार्यक्रम (स्नान) इत्र और गुलाब जल से कराया गया। फिर संदल का लेप लगाकर नई चादर भेंट की गई। इसके बाद दरगाह प्रमुख ने बाहर से आए जायरीन की दस्तारबंदी की। मंगलवार को दिनभर और पूरी रात दरगाह पर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। बुधवार को उर्स का समापन होगा।

सेल्हरापुर में सूफी संत सैयद यासीन शाह की दरगाह पर मंगलवार को दरगाह प्रमुख सैयद शकील अहमद शाह, मेहंदी हसन शाह और सैयद नूर हसन शाह मुरीद गणों के साथ मिलकर बाबा के दरगाह पर इत्र और गुलाब जल से उन्हें स्नान कराते हुए गुसल की रस्म पूरी की। इसके बाद दूरदराज से पहुंचे जायरीन पंक्तियों में खड़े होकर बारी-बारी से दरगाह पर फूल चढ़ाते रहे। दरगाह प्रमुख और उनके शहजादों ने महाराष्ट्र के सलीम, दिल्ली के जैनुद्दीन, पटना के आयुष और मोतीहारी के निर्भय तिवारी सहित अन्य जायरीन के सिर पर कत्तियां बांधकर स्वागत करते हुए उनकी दस्तारबंदी की। उर्स में बड़ी तादाद में आसपास गांवों से लोग भी मेले में पहुंचे थे।
विज्ञापन

उधर, सोशल मीडिया के जरिए बाबा की ख्याति सुन नवी मुंबई, थाने से परिवार सहित पहुंचीं परवीन ने बताया कि यहां आने पर बहुत शांति मिली है। बाबा की कृपा रही तो अब हर साल उर्स में यहां आऊंगी। उन्होंने कहा कि बाबा की दरगाह वाकई में सूकून देने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट....

गर्भवती को बोला था डाॅक्टर, पेट में पल रहे बच्चे का दिमाग ही नहीं है

संतकबीरनगर के कड़सड़ की एक गर्भवती महिला को डाॅक्टर ने चेक कर बोल दिया था कि पेट में पल रहे बच्चे का दिमाग ही नहीं है। गर्भवती महिला इसके बाद पति के साथ बाबा की दरगाह पर पहुंच अर्जी लगाई और गांव चली गई। उसे पुत्र हुआ और एकदम स्वस्थ हैं। संतकबीरनगर की कड़सड़ निवासी संजू देवी पति रामकेश और उनका आठ माह का मासूम बेटा उर्स में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed