फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Upon reaching her in-laws' house, the bride insisted on going to her parents' house, breaking the relationship.

Deoria News: ससुराल पहुंचते ही दुल्हन ने की मायके जाने की जिद, रिश्ता टूटा

Fri, 28 Nov 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 28 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Upon reaching her in-laws' house, the bride insisted on going to her parents' house, breaking the relationship.
भलुअनी। स्थानीय कस्बा के एक वार्ड में शादी कर आई नवविवाहिता कुछ ही देर बाद मायके जाने की जिद करने लगी। बृहस्पतिवार को घंटों चली पंचायत के बाद भी बात नहीं बन सकी। जिससे विवाहिता मायके चली गई। इस दौरान आपसी सहमति पर रिश्ता भी टूट गया। भलुअनी कस्बा के एक वार्ड के रहने वाले युवक की शादी 25 नवंबर को सलेमपुर के एक वार्ड की युवती से हुई थी।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार 28 नवंबर को बहुभोज कार्यक्रम तय था, लेकिन युवती ससुराल पहुंचने के कुछ घंटे बाद से ही मायके जाने की जिद करने लगी। उसने अपनी मां और भाई को बुलाने को कहा। मां और भाई के आने पर उसने अच्छा न लगने की बात कहते हुए ससुराल में रहने से इन्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि पंचायत में काफी मान-मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बन सकी। दोनों पक्ष के लोगों ने शादी में हुए खर्च और लेन-देन का समझौता करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। एसओ प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। घर पर पंचायत हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed