फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   UP won two matches in Youth National Volleyball

Deoria News: यूथ नेशनल वॉलीबाल में यूपी ने जीते दो मैच

Wed, 07 May 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 07 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
UP won two matches in Youth National Volleyball
जिले के तीन खिलाड़ी हैं शामिल, कल तक प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पटना में खेलो इंडिया यूथ नेशनल गेम्स के तहत वाॅलीबाल प्रतियोगिता में यूपी टीम ने अब तक दमदार प्रदर्शन किया है। टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीत लिए हैं। टीम में देवरिया छात्रावास के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। यूपी टीम का अगला मुकाबला जम्मू-कश्मीर से होना है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन चार से आठ मई तक बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेला जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले मुकाबले में बिहार को लगातार तीन सेटों में हराया। दूसरे मुकाबले में उत्तराखंड को भी लगातार तीन सेटों में मात देकर सेमीफाइनल की राह पर मजबूती से कदम बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन

यूपी की टीम में देवरिया छात्रावास के सलमान खान, आसिफ खान व अनुराग सिंह भी दोनों मुकाबलों में खेले हैं। प्रशिक्षक लालू सिंह यादव ने मंगलवार को बताया कि सलमान खान टीम में सेंट्रल ब्लॉकर, आसिफ यूनिवर्सल और अनुराग का काम रिसीव करना और डिफेंस करना है। तीनों खिलाड़ियों ने दोनों मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है। जम्मू-कश्मीर से मैच जीतने पर यूपी टीम पुल ए में टॉप पर रहेगी। ऐसे में सेमीफाइनल में उसका मुकाबला पुल बी के दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। उन्होंने बताया कि अब तक यूपी टीम ने नेशनल में बेहतर प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि आगे भी दमदार प्रदर्शन कर टॉप थ्री में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed