{"_id":"67e2faff99f24d275c0e4cf4","slug":"up-board-number-of-examiners-increased-copies-checked-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-150142-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : परीक्षकों की संख्या बढ़ी, जांची गईं काॅपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : परीक्षकों की संख्या बढ़ी, जांची गईं काॅपियां
Wed, 26 Mar 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शुरुआती चार दिन तक परीक्षकों की अनुपस्थिति से नाराज डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को कड़ा पत्र लिखा था। इसके बाद परीक्षकों की उपस्थिति बढ़ गई।
इससे मूल्यांकन कार्य में तेजी आने से सात दिनों में 60 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। विभागीय लोगों का कहना है कि 2 अप्रैल तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद संघ की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन में तेजी आ गई है। 19 मार्च से प्रारंभ हुए मूल्यांकन कार्य में शुरुआती चार दिनों में परीक्षकों की संख्या कम होने पर अधिकारियों की ओर से नाराजगी जताते हुए संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को कड़ा पत्र लिखा गया था। इधर सात दिनों में हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं का 60 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। ऐसी स्थिति रही तो तय समय से पूर्व ही जिले में मूल्यांकन कार्य कर लिया जाएगा।
जिले में यूपी बोर्ड ने पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं। इसमें राजकीय इंटर काॅलेज, बीआरडी इंटर काॅलेज और एसएसबीएल इंटर काॅलेज को इंटरमीडिएट का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जबकि बैतालपुर स्थित लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज और अशोक इंटर काॅलजे डुमरी में हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाएं जांची जा रही हैं। इन केंद्रों पर कुल मिलाकर 6.78 लाख उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए बोर्ड की ओर से भेजी गई हैं। इसमें हाईस्कूल की 3.82 लाख उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
इनमें से 2.70 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। यह कुल का लगभग 75 प्रतिशत है। वहीं इंटरमीडिएट की 2.96 लाख उत्तरपुस्तिकाएं जिले में आई हैं। इसमें से 1.80 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो गया है।