फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Up board Exam centres list issued

बोर्ड ने जारी की 198 परीक्षा केंद्रों की सूची

Thu, 28 Jan 2021 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Up board Exam centres list issued
बोर्ड ने जारी की 198 परीक्षा केंद्रों की सूची
विज्ञापन

देवरिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए परिषद ने जिले के लिए 198 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया है। इसकी सूची भी अपलोड कर दी गई है। इस संबंध में 30 जनवरी तक संबंधित लोगों से आपत्ति मांगी गई है।

डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बुधवार को बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाले वर्ष 2021 की हाईस्कूल व इंटर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया से निर्धारित परीक्षा केंद्रों के संबंध में आपत्ति शिकायतें शासनादेश की व्यवस्था के अनुसार परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जनपद में इस बार 198 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। ऑनलाइन निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची छात्र आवंटन सहित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर चस्पा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यदि किसी को भी कोई आपत्ति या दावा प्रस्तुत करना है तो वह औचित्य एवं साक्ष्यों के साथ 30 जनवरी की शाम पांच बजे तक डीईओ बोर्ड एक्जाम 2021 ऐट द रेट ऑफ जीमेल डॉट काम पर तथा डीआईओएस कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। आपत्तियों का निस्तारण जिलाधिकारी की ओर से गठित जिला स्तरीय समिति करेेगी। इसके बाद प्राप्त दावों एवं शिकायतों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed