फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   UP Board Exam: Cameras seen switched off from control room

यूपी बोर्ड परीक्षा : कंट्रोल रूम से बंद दिख रहे कैमरे

Tue, 24 Feb 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 24 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: Cameras seen switched off from control room
कंट्रोल रूम में मौजूद प्रभारी अ​धिकारी डीडीओ और ड्यूटी पर तैनात ​शिक्षक, फोटो संवाद
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा सुचारु रूप से चल रही है, लेकिन कंट्रोल रूम में कुछ कैमरे बंद दिख रहे हैं। वहीं कुछ कक्ष निरीक्षक बिना आईकार्ड के ड्यूटी करते देखे गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा थी। इस परीक्षा में संवाद न्यूज एजेंसी ने कंट्रोल रूम का सुबह नौ बजे से 10:20 बजे कंट्रोल रूम का लाइव पड़ताल की। इसमें सीसेएम इंका बनसप्ती बाजार परीक्षा केंद्र पर एक कक्ष का कैमरा बंद मिला। कंट्रोल रूम से केंद्र पर फोन कर इसकी जानकारी दी गई। वहां से बताया गया कि कैमरा चल रहा है, लेकिन कंट्रोल रूम में प्रयास के बावजूद कैमरा लाइव नहीं हुआ। जबकि इस केंद्र पर अन्य कैमरे लाइव थे। आदर्श बालिका इंटर कॉलेज देवरिया में एक कमरे में कैमरे से ऊपर की ओर दिखाई दे रहा था। कंट्रोल से फोन कर इसकी जानकारी दी गई और तुरंत ठीक कराने को कहा गया। श्री सिद्धनाथ इंटर कॉलेज भरहे चौरा के एक कमरे में एक कक्ष निरीक्षक बिना आईकार्ड के ड्यूटी करते दिखाई दे रहे थे। इस पर कंट्रोल रूम से स्टेटिक मजिस्ट्रेट को फोन कर जानकारी दी गई। पता चला कि शिक्षक की अचानक ड्यूटी लगी है। उनका आईकार्ड बीआरसी से नहीं मिला है। इस पर केंद्र व्यवस्थापक को अपने स्तर से आईकार्ड जारी करने को कहा गया है। सुभागी देवी बालिका इंटर कॉलेज गौरीबाजार में भी कक्ष निरीक्षक बिना आईकार्ड के ड्यूटी करते कैमरे में कैद हो गए। इस पर कंट्रोल ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट से बात किया तो पता चला कि आईकार्ड कक्ष निरीक्षक ने जेब में रख लिया है। इस पर उन्हें आईकार्ड को बाहर रखने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


------
सुबह 9:40 पर पहुंचे डीडीओ
- जिला प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम प्रभारी बनाए गए जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह सुबह 9:40 पर डीआईओएस कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में पहुंचे। उन्होंने पहुंचते ही कंट्रोल रूम का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने पाली प्रभारी से बात कर परीक्षा का हाला जाना और जरूरी निर्देश दिए।

कंट्रोल रूम में मौजूद प्रभारी अधिकारी डीडीओ और ड्यूटी पर तैनात शिक्षक, फोटो संवाद

कंट्रोल रूम में मौजूद प्रभारी अधिकारी डीडीओ और ड्यूटी पर तैनात शिक्षक, फोटो संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed