{"_id":"5d28c0da8ebc3e6d0954eea5","slug":"underpass-deoria-news-gkp313611728","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्मित अंडरपास धंसा, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्मित अंडरपास धंसा, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन
विज्ञापन
पानी से लबालब भरा बनकटा रेलवे स्टेशन का पूर्वी अंडर पास।
- फोटो : DEORIA
नवनिर्मित अंडरपास धंसा, बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन
भटनी-छपरा रेलखंड पर बड़का गांव के पास बना था अंडरपास
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। भटनी-छपरा रेलखंड पर बड़का गांव रेलवे क्रॉसिंग संख्या 114 पर नवनिर्मित अंडरपास का पिलर धंसने से शुक्रवार को कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। करीब चार घंटे तक आवागमन ठप रहा। मौके पर पहुंचे इंजीनियर की टीम ने कई घंटे की मरम्मत के बाद परिचालन बहाल कराया। मरम्मत के बाद भी घंटों तक ट्रेन कॉशन पर गुजारी जाती रही। बड़का गांव रेलवे क्रॉसिंग संख्या 114 पर अभी हाल ही में नया अंडरपास बना था। इससे मिट्टी पूरी तरह बैठी नहीं थी। लगातार हो रही बारिश से कटान शुरू हो गई। भोर में जब अंडरपास नीचे की तरफ धंसा देख पेट्रोलिंग कर रहे कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। सुबह तीन बजे भोर में ही कार्य शुरू हुआ और सात बजे तक चला। ग्वालियर से बरौनी जाने वाली बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन, दिल्ली से दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस, छपरा से मथुरा जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, भटनी से छपरा जाने वाली और सिवान से गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन प्रभावित रही। सुबह सात बजे मरम्मत कार्य के ट्रेनों का संचालन आरंभ हो सका। दोपहर तक कॉशन के जरिए ट्रेनें गुजारी जाती रहीं। इस बाबत स्टेशन मास्टर मुरलीधर गुप्ता ने बताया कि छपरा मथुरा, झांसी, पैसेंजर, बिहार संपर्क क्रांति ट्रेनें प्रभावित रही। मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन पुन: धीमी गति से आरंभ हो सका।