{"_id":"69d55eac30348d4f280ce1c2","slug":"under-mission-shakti-phase-5-women-were-made-aware-and-pamphlets-were-distributed-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-178899-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को किया जागरूक, बांटे पंफलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को किया जागरूक, बांटे पंफलेट
विज्ञापन
देवरिया। मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीमों द्वारा मंगलवार को ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ व ‘शक्ति दीदी’ अभियान चलाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।
अभियान के तहत पुलिस टीमों ने विभिन्न सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही डायल-112, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया गया।
रुद्रपुर व रामपुर कारखाना थाना क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों ने गांवों में पहुंचकर पंफलेट वितरित किए और महिलाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।