फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Uncontrolled car rams into a roadside trailer from behind, groom injured

Deoria News: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ी अनियंत्रित कार, दूल्हा घायल

Fri, 13 Mar 2026 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car rams into a roadside trailer from behind, groom injured
तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर नगर पंचायत के दुबे टोला मस्जिद के पास बृहस्पतिवार भोर में सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में बरात से लौट रही एक दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई। इस हादसे में दूल्हा सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा भेजवाया, जहां से इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के चौरा थाना क्षेत्र के नदवा विशनपुर गांव के रहने वाले मंटू यादव की बरात बरियारपुर थाना क्षेत्र के लाहिलपार गांव में गई थी। रात में शादी की सभी रस्में पूरी हो गई। दुल्हन की विदाई नहीं हुई। इसके बाद बृहस्पतिवार भोर में दूल्हा मंटू यादव अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार से घर लौट रहा था। अभी वे लोग देवरिया-कसया मार्ग पर बंजरिया मोड़ के पास पहुंचे थे कि ड्राइवर को झपकी आ गई और उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर में जा टकराई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रत हो गया। कार में आगे बैठा दूल्हा मंटू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसमें सवार अन्य लोगों को भी चोटें आईं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तरकुलवा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें घर लेकर चले गए। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। दूल्हे की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजन दूल्हे समेत सभी घायलों को घर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed