{"_id":"67fbfc5eeefd328c6500a8e4","slug":"uncontrolled-bike-collided-with-a-tree-young-man-died-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-151514-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत
Sun, 13 Apr 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
गौरी बाजार। भाई की शादी का कार्ड बांटने निकले क्षेत्र के एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई।
करमाजीतपुर निवासी 18 वर्षीय रोशन भारती पुत्र रामप्यारे भारती बाइक से शनिवार की देर शाम बड़े भाई रितेश भारती की शादी का कार्ड बांटने रामपुर कारखाना क्षेत्र में गया था। देर रात उसकी बाइक रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पांडेय चक के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा गई। आसपास के लोग उसे उमहर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद