{"_id":"654fd76b4c6fa0dbef0e9874","slug":"ultrasound-stopped-in-medical-college-patients-worried-deoria-news-c-208-1-deo1003-12764-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रा साउंड ठप, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रा साउंड ठप, मरीज परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में रेडियोलाजिस्ट के छुट्टी पर जाने से अल्ट्रासाउंड जांच दो दिन से ठप है। इसके चलते मरीजों को निराश होना पड़ रहा है। दूर-दराज से आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों को मजबूरी में बाहर जांच करानी पड़ रही है। इसके लिए उन्हें कीमत चुकानी पड़ती है।
मेडिकल कॉलेज के पुरुष व महिला अस्पताल में अल्ट्रा साउंड की सुविधा है। पुरुष अस्पताल के अल्ट्रा साउंड जांच केंद्र पर ओपीडी से 70 से 75 मरीजों को जांच के लिए भेजा जाता है, लेकिन प्रतिदिन 50 लोगों की ही जांच होती है। इस वजह से करीब बीस से पचीस लोगों को पंद्रह दिन बाद कर डेट मिलता है। दो दिन से रेडियोलाजिस्ट अवकाश पर हैं। इसके कारण मरीजों को परेशानी होती है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन मरीज जांच के लिए पहुंचतें हैं, पर उन्हें निराश होना पड़ रहा है। जरूरी होने पर कुछ लोगों को निजी केंद्रों पर जांच करानी पड़ रही है। इसके लिए छह से आठ सौ रुपये कीमत चुकाना पड़ रहा है।
भलुअनी के रामेश्वर, बनकटा के मुन्ना कुमार, रामपुर कारखाना क्षेत्र के जितेंद्र प्रसाद आदि जांच के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि अस्पताल आने पर समय बर्बाद होता है और जो पैसा खर्च हो रहा है वह अलग से। जांच न होने से डॉक्टर को नहीं दिखा पा रहे हैं। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि रेडियोलाजिस्ट का अवकाश पहले मंजूर था। उनके न रहने से दिक्कत हो रही है। उनके आने पर जांच शुरू हो जाएगी।