फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ultrasound quota full in 45 minutes

Deoria News: 45 मिनट में फुल हो गया अल्ट्रासाउंड का कोटा, आधी आबादी को मिल रही आधी दवा

Tue, 30 May 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 30 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound quota full in 45 minutes
दवा के लिए काउंटर पर उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे मरीजों को नहीं मिल रही पर्याप्त इलाज की सुविधा
विज्ञापन

अमर उजाला लाइव
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खुखंदू ब्लाॅक के बहादुरापुर गांव निवासी गीता देवी का अल्ट्रासाउंड मंगलवार को भी नहीं हो पाया। वह मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला महिला चिकित्सालय तीसरी बार पहुंची थीं। दरअसल शुक्रवार को उनसे बताया गया था कि अल्ट्रासाउंड सुबह आठ से 10 बजे तक होता है। मंगलवार को वह 8.45 बजे पहुंचीं तो पता चला कि 25 जांच का कोटा पूरा हो चुका है। 11 बजे तक वह इस आस में भटकती रहीं कि शायद कोई स्वास्थ्य कर्मी या चिकित्सक मिल जाए जो उनकी बार-बार आने की परेशानी पर तरस खा जाए।
गीता ने बताया कि प्राइवेट में अल्ट्रासाउंड कराई हूं, जिसकी रिपोर्ट चिकित्सक नहीं मान रहे। चिकित्सक का कहना है कि मेडिकल कालेज का रिपोर्ट सही आएगा। प्राइवेट की जांच रिपोर्ट में कुछ गड़बड़ी है। गीता के अलावा साहोपार की रिंकू देवी, कमलावती, दलान की विमला देवी आदि कई महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए भटक रही थीं। सर्वाधिक भी बाल रोग विभाग में थीं। बच्चे मौसम में बदलाव के चलते सर्दी, खांसी, बुखार आदि से पीड़ित थे। 40 से अधिक मरीजों को सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा देख चुके थे। ओपीडी के बाहर करीब 80 लोगों की कतार थी। जबकि सभी ओपीडी में करीब 834 मरीज पहुंचे थे।
विज्ञापन

-----------
इनसेट
दवा लेने में हुई परेशानी
दवा काउंटर पर करीब डेढ़ सौ लोगों की भीड़ थी। शेड तप रहा था। घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी कई लोगों को जरूरत के मुताबिक दवा नहीं मिल पा रही थी। जिसे चार प्रकार की दवा लिखी गई थी, उसमें दो ही अस्पताल के काउंटर से मिल पा रही थी। बाकी दवा मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बोले मरीज
सुबह छह बजे घर से निकली हूं। आठ बजे यहां आई हूं। डॉक्टर से दिखवाने में 11 बज गया है। डॉक्टर ने तीन प्रकार की दवा लिखी थी। दो ही दवा अस्पताल से मिली है। काउंटर पर बताया गया है कि एक दवा बाहर से लेनी है। - अनिता देवी, लार
---------
पेट संबंधी समस्या थी। दो दिन पूर्व डाॅक्टर ने अल्ट्रासाउंड लिखा था। आज सुबह आई हूं तो कहा गया कि जांच का कोटा पूरा हो गया है। अगले दिन और सुबह आकर नंबर लगाईएगा।

- शेषमणि देवी, पकड़ी बाजार

कोट
रेडियोलाॅजिस्ट की कमी के कारण समस्या आ रही है। प्रतिदिन 25 अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है। प्रयास है कि सभी दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। जन औषधि केंद्र की दवा खरीदनी चाहिए, ताकि सस्ते इलाज की सुविधा मिल सकें। डाॅ. एचके मिश्र, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed