{"_id":"68bc846e1ee7781a8f0ec8c5","slug":"two-youths-arrested-for-snatching-mobile-phone-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-162593-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मोबाइल छीनने का आरोप, दो युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मोबाइल छीनने का आरोप, दो युवक हिरासत में
Sun, 07 Sep 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
भटनी। नगर के बाईपास रोड स्थित हतवा वार्ड के सामने मामूली विवाद में कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल भी छीन लिया। युवक ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, भटनी नगर के हतवा वार्ड निवासी मोनू कुमार शुक्रवार को बाईपास रोड चौराहे पर किसी काम से गया था, तभी क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवकों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने बेवजह मोनू की पिटाई कर दी। साथ ही पॉकेट में रखा मोबाइल छीन लिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह शिकायत पर दो युवकों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रहे है। सीओ भाटपाररानी आदित्य कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। संवाद