{"_id":"6a9f03d8f278e99113019def","slug":"two-smugglers-from-deoria-arrested-with-hashish-brought-from-nepal-deoria-news-c-7-1-gkp1055-1443670-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नेपाल से लाई चरस के साथ देवरिया के दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नेपाल से लाई चरस के साथ देवरिया के दो तस्कर गिरफ्तार
Tue, 08 Sep 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर/देवरिया। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एएनटीएफ गोरखपुर, एंटी थेफ्ट सेल और चौरीचौरा पुलिस की संयुक्त टीम ने 13.85 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
चरस नेपाल से लाई गई थी, अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये है। आरोपियों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त बाइक, दो एंड्रॉयड मोबाइल, एक एटीएम कार्ड और 1,385 रुपये भी मिले हैं।
दोनों की पहचान देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र के चोरभरिया बकुची मिश्र मगरहा निवासी रंजीत विश्वकर्मा और कोतवाली क्षेत्र के धनौती खुर्द निवासी किशन मद्देशिया के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, शनिवार छह सितंबर को एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि दो युवक देवरिया की ओर से बाइक से बड़ी मात्रा में चरस लेकर गोरखपुर की तरफ आने वाले हैं।
इसके बाद एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क) फोर्स गोरखपुर जोन, एंटी थेफ्ट सेल और चौरीचौरा पुलिस की टीम गठित कर बदुरहिया चौराहा से निबियहवा रेलवे ओवरब्रिज के बीच निगरानी शुरू की गई।
इसी दौरान देवरिया की ओर से बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की। तलाशी में उनके बैग से 13.085 किलो चरस बरामद हुई। सीओ चौरीचौरा कुंदन सिंह ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों दोस्त हैं और काफी समय से चरस की तस्करी कर रहे थे। उनके अनुसार, नेपाल से चरस लाकर देवरिया और गोरखपुर के आसपास के गांवों में इसकी आपूर्ति करते थे।
पुलिस अब चरस उपलब्ध कराने वाले स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। चौरीचौरा थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक रंजीत के खिलाफ भटनी थाने में दो और किशन के खिलाफ हाटा थाने में पहले से मामले दर्ज है।