{"_id":"691e0ffa62d3e4ba4c05b054","slug":"two-smugglers-arrested-with-liquor-deoria-news-c-208-1-deo1009-168300-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Thu, 20 Nov 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
गुठनी में पकड़ी गई शराब व तस्कर फोटो स्रोत पुलिस
सोहनपुर। गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला जतौर मुख्य सड़क पर बेलौर तिरमुहानी के समीप बुधवार को पुलिस ने जांच के दौरान शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया।
आरोपियों के पास से 113.73 लीटर शराब बरामद हुई। वहीं गिरफ्तार तस्कर की पहचान वैशाली जिला के लालगंज थाना क्षेत्र के सररिया गांव निवासी सिकंदर पासवान और मनीष कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार को सूचना मिली कि संदिग्ध वाहन में अवैध शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही एसआई संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम को जांच के लिए तैनात किया गया। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध चारपहिया को रोककर तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, बिहार में शराबबंदी कानून के तहत तस्करी की यह कोशिश गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है और गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि तस्करों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। संवाद