फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two smugglers arrested with gold biscuits worth Rs 1.28 crore in Deoria

Gold Smuggling: देवरिया में 1.28 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, यहां होता खपत

Wed, 31 May 2023 10:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया/गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया/गोरखपुर। Updated Wed, 31 May 2023 10:14 AM IST
सार

रखपुर डीआरआई की टीम को सूचना मिली थी कि देवरिया के कुछ युवक म्यांमार और बंग्लादेश से सोने की तस्करी कर गोरखपुर और देवरिया भेजते हैं। सोने का बिस्किट लेकर कोलकाता से मंगलवार की शाम पहुंचने वाले हैं। डीआरआई ने जीआरपी देवरिया की मदद से रेलवे स्टेशन पर जाल बिछा दिया।

विज्ञापन
Two smugglers arrested with gold biscuits worth Rs 1.28 crore in Deoria
जीआरपी थाने में मौजूद दोनों तस्कर

विस्तार

गोरखपुर की डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने जीआरपी की मदद से देवरिया रेलवे स्टेशन पर 1.28 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट के साथ दो तस्करों को पकड़ा है। तस्करों में एक महिला भी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि तस्करी के सोने को गोरखपुर की सराफा मंडी में खपाने की तैयारी थी। डीआरआई तस्करी के नेटवर्क को खंगाल रही है। जल्द ही कुछ और लोग पकड़े जा सकते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर डीआरआई की टीम को सूचना मिली थी कि देवरिया के कुछ युवक म्यांमार और बंग्लादेश से सोने की तस्करी कर गोरखपुर और देवरिया भेजते हैं। सोने का बिस्किट लेकर कोलकाता से मंगलवार की शाम पहुंचने वाले हैं। डीआरआई ने जीआरपी देवरिया की मदद से रेलवे स्टेशन पर जाल बिछा दिया। इसी दौरान एक युवक और युवती ट्रेन से प्लेटफार्म पर पहुंचे तो टीम ने शक के आधार पर दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


दोनों की पहचान शहर के गायत्रीपुरम निवासी अमित वर्मा व नेहा वर्मा के रूप में हुई है। तलाशी में इनके पर्स से 17 सोने के बिस्किट मिले हैं, जिसका वजन दो किलो सौ ग्राम है। दोनों को हिरासत में लेकर जीआरपी थाने लाया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि कोलकाता से सोना लेकर वे पटना आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हाजीपुर स्टेशन से आम्रपाली एक्सप्रेस में सवार होकर देवरिया पहुंचे। कोलकाता से सोने के बिस्किट इन्हें मिले थे। जिस व्यक्ति ने दिया था वह म्यांमार व बंगलादेश से सोने की तस्करी करता है। तस्करी के सोने को वे दिल्ली, मुंबई व पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में खपाते हैं।


डीआरआई की टीम दोनों को लेकर अपने साथ गोरखपुर आ गई। सोना जब्त कर लिया। अब तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। जीआरपी एसओ सुधाकर उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के पास से 1.28 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed