फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two smugglers arrested with 12 boxes of illicit country liquor

Deoria News: 12 पेटी अवैध देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 16 Feb 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 16 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with 12 boxes of illicit country liquor
भाटपार रानी। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 12 पेटी देसी शराब और एक बाइक बरामद हुई है। रविवार की रात करीब एक बजे ग्राम मिश्रौली रोड पर मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक से 12 पेटी अवैध देसी शराब बिहार ले जाते हुए पकड़ लिया। मौके पर दोनों तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। तस्करों की पहचान बिहार के सिवान जिले के नौतन थाना निवासी विशाल कुमार पुत्र विद्या चौधरी और शुभम कुमार यादव पुत्र रामप्रीत चौधरी के रूप में हुई है। एसओ श्रीरामपुर डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए शराब तस्करों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed