फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two people found covid infected

Deoria News: दो लोग मिले कोविड संक्रमित

Wed, 19 Apr 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 19 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
two people found covid infected
देवरिया। कोविड संक्रमण फैल रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में शहर और सलेमपुर क्षेत्र की दो महिलाएं संक्रमित मिली हैं। इसमें एक गांव पर तथा दूसरी नोयडा में हैं। दोनों संक्रमित होमआइसोलेशन में हैं। मरीजों के मिलने बाद भी लोग लापरवाह बने हुए हैं। जनपद में एक्टिव केस की संख्या सात हो गई, जबकि होम आइसोलेशन से एक व्यक्ति ठीक हो गया है।
विज्ञापन

जनपद में कोविड को लेकर लोग बेपरवाह हो गए हैं। बिना मास्क के निकल रहे हैं वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। जिले में संक्रमित मिलने लगे हैं। सलेमपुर ब्लाक क्षेत्र की एक महिला का वाल्ब खराब हो गया है। वह अपने रिश्तेदार साथ ऑपरेशन कराने के लिए एसजीपीजीआई गई थीं, जहां जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद डॉक्टर ने आपरेशन के लिए एक सप्ताह बाद बुलाया। वहां से गांव आकर होम आइसोलेशन में हैं। वहीं शहर की एक महिला नोएडा में हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है और बुखार से भी पीड़ित है। जांच में संक्रमित मिलीं। वह होम आइलोसेशन में हैं। उन्हें वैक्सीन की दो डोज लग चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि रिपोर्ट में दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। वे होम आइसोलेशन में हैं। जिले में एक्टिव केंस सात है। एक मरीज स्वस्थ हो गया है। कोविड को लेकर सभी को सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed