फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two people came dead in fourteen hours in Medical College

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में चौदह घंटे में मृत अवस्था में आए दो लोग

Sat, 24 Jun 2023 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two people came dead in fourteen hours in Medical College
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
इमरजेंसी में मरीजों की संख्या में आई कमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तापमान गिरने के बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौत में भी कमी आई है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में चौदहघंटे के भीतर दो लोग मृत अवस्था में आए। वहीं आधी रात से दोपहर तक करीब 30 लोगों को भर्ती कर इलाज किया गया। जबकि करीब 130 मरीजों को लेकर तीमारदार पहुंचे। इसमें अधिकांश को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। बीपी, शुगर, पेट दर्द, सांस, दुर्घटना के मरीज रहे। इसमें बीमार में अधिक संख्या बुजुर्गों की रही।
जनपद में पिछले दिनों तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंचने के कारण भीषण गर्मी थी। जिसके कारण सभी लोग परेशान थे। वहीं मरने का सिलसिला भी जारी था। मंगलवार की रात में बारिश होने और शुक्रवार को सुबह में बादल छाने के कारण लोगों राहत मिली है। इससे बीमार होकर मृत होने वालों की संख्या में कमी आई है। बृहस्पतिवार की रात 12 से शुक्रवार को दोपहर बाद दो बजे तक चौदह घंटे में दो लोगों की मौत हुई। रुद्रपुर क्षेत्र के सरहसबह के कपिदेव (60) को भोर में 5.55 बजे परिजन लेकर पहुंचे तो मौत हो चुकी थी। उन्हें सांस की दिक्कत थी। वहीं पोखरभिंडा के प्रवीण (35) को सुबह 9.47 बजे मृत अवस्था में लेकर परिजन इमरजेंसी पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जबकि वार्ड में बुखार व सांस से पीड़ित लाल बिहारी (65) चौरीचौरा, भृ्गुराशन (75) शामपट्टी, रामनयन (65) हाटा को सांस लेने में दिक्कत होने पर भर्ती कराया गया है। देसही देवरिया की शांति देवी (70) अचानक गिर गई उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी, सकरापार के उमेश शर्मा (55) को बीपी व सांस की परेशानी होने पर भर्ती कर इलाज चल रहा था। इसके अलावा अन्य बीमारियों व चोट लगने से घायल सहित 13 लोगों को भर्ती किया गया था। वहीं करीब चार लोगों को रेफर किया गया। इमरजेंसी पर अन्य दिनों की तरह शुक्रवार को भीड़ कम रही। इससे डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को राहत भी थी।
विज्ञापन

-------------
तीमारदारों के लिए लगा टेंट
देवरिया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पर इधर भीड़ को देेते हुए तीमारदारों की सुविधा के लिए सीएमओ डॉ. राजेश झा के निर्देश टेंट लगाया गया है। वहां कुर्सी व कूलर भी लगाया गया है, ताकि मरीजों के साथ आने वाले लोगों को बैठने में परेशानी न हो, लेकिन पारा गिरने के साथ लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed