{"_id":"64f62880a055a2bb2707a664","slug":"two-pathology-seals-running-illegally-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-6106-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अवैध रूप से चल रही दो पैथोलॉजी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अवैध रूप से चल रही दो पैथोलॉजी सील
Tue, 05 Sep 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। लोगों की शिकायत पर सोमवार को एसडीएम अंगद यादव व भाटपाररानी चिकित्सा प्रभारी डॉ. इमाम हुसैन सिद्दीकी के नेतृत्व में टीम ने अवैध रूप से संचालित दो पैथोलॉजी को सील कर दिया। कार्रवाई की खबर पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई इसके बाद अवैध संचालक धड़ाधड़ केंद्र बंद कर फरार हो गए।
सोमवार को सबसे पहले टीम भाटपाररानी पीएचसी के पास महावीर अल्ट्रासाउंड पैथोलॉजी पर पहुंची और अल्ट्रासाउंड की जांच की। वहां कोई कागज नहीं मिला। लैब टेक्नीशियन के नाम पर एक इंटर पास लड़का बैठा था। अल्ट्रासाउंड करने वाला कोई सक्षम चिकित्सक का नाम नहीं मिला। कागजात आदि भी नहीं उपलब्ध कराया गया। वहां से टीम नगर के दुर्गा मंदिर के पास आनंद अल्ट्रासाउंड पैथोलॉजी पर पहुंची, जहां एक-रे मशीन मौजूद थी, लेकिन न तो एक्स-रे टेक्नीशियन था और न ही कोई सक्षम चिकित्सक। अल्ट्रासाउंड के नाम पर भी वहां न तो कागज देखने को मिला और नहीं कोई चिकित्सक मिला। इससे इन दोनों पैथोलॉजी को एसडीएम ने सील कर दिया। एसडीएम अंगद यादव ने बताया कि लोगों की शिकायतों पर दो अल्ट्रासाउंड पैथोलॉजी पर छापा मारा गया। दोनों को अवैध रूप से संचालित पाए जाने पर सील कर दिए गए। उनके पास कोई कागजात आदि नहीं था।