फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two parties clashed over a song request on the DJ, the baraati and gharaati got injured

Deoria News: डीजे पर गाने की फरमाइश पर दो पक्ष आपस में भिड़े, बराती और घराती के सिर फटे

Fri, 16 May 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 16 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed over a song request on the DJ, the baraati and gharaati got injured
-कई बरातियों का सिर फटने से दूल्हा पक्ष बरात वापस ले जाने की जिद्द पर अड़ा
विज्ञापन

पुलिस के समझाने-बुझाने पर हुआ मामला शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनूघाट। कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट चौराहे के पास एक मैरिज हॉल में बृहस्पतिवार की रात आई बरात में डीजे पर गाने की फरमाइश को लेकर दो पक्षों में नोकझोंक के बीच बराती और घराती के बीच मारपीट हो गई। इसमें दो पक्ष के आधा दर्जन लोगों का सिर फट गया।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के परसिया मिस्कारी गांव के दूधनाथ गाेंड की बेटी की बरात भलुअनी थाना के बढ़या फुलवरिया गांव से आई थी। घराती, बरातियों के सेवा सत्कार में लगे थे। इसी बीच डीजे पर गाना लगाने को लेकर घराती और बराती पक्ष के लोग भिड़ गए। कहासुनी होने लगी और जमकर लात-घूंसे चलने लगा। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। पीआरवी व जेल चौकी को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

कुछ बराती बिना भोजन किए चले गए। इधर लड़की के पिता दूधनाथ मामला शांत करने की दुहाई देते रहे, मर कोई भी सुनने को तैयार नहीं था। बिना विवाह किए बराती वापस जाने लगे। पुलिस ने सूझ-बूझ से मामला शांत करा विवाह के कार्यक्रम को संपन्न कराया। परिजनों व स्थानीय लोगों ने घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। बरातियों की तरफ से कई लोगों के सिर फटने से काफी गुस्से में थे। बरात वापस जाने की जिद्द पर अड़े हुए थे, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर मामला शांत कराकर वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया। घायलों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed