{"_id":"69d69a9b6bdf70d0bd0c1461","slug":"two-overbridges-will-be-built-on-the-bypass-relief-will-be-provided-deoria-news-c-208-1-deo1011-178948-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाईपास पर बनेंगे दो ओवरब्रिज, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाईपास पर बनेंगे दो ओवरब्रिज, मिलेगी राहत
विज्ञापन
देवरिया बाईपास पर बैतालपुर के पास बनेगा ओवरब्रिज।
देवरिया। गोरखपुर-सलेमपुर मार्ग पर देवरिया शहर में बन रहा बाईपास दोनों तरफ ओवरब्रिज से जुड़ेगा। इसके अलावा हाटा और कसया मार्ग पर भी ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा।
इसके अलावा देवरिया-भटनी मेन लाइन को भी यह सड़क ओवरब्रिज से ही पार करेगी। इसके अलावा बाईपास जिन अन्य सड़कों को पार करेगी, वहां अंडरपास बनाए जाएंगे। अप्रैल बाद ओवरब्रिज निर्माण में तेजी आएगी।
गोरखपुर-सलेमपुर फोरलेन पर वाहनों की दबाव अधिक है। देवरिया शहर के बीच से गुजर रही इस फोरलेन पर कस्बे में हर वक्त जाम लगा रहता है। इसलिए सिरजम से शुरू होकर अहिल्यापुर मोड़ तक शहर के बाहर से एक नया बाईपास बनाया जा रहा है। इस बाईपास के निर्माण प करीब 1730 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसमें जमीन के मुआवजे से लेकर निर्माण कार्य तक का बजट शामिल है।
विज्ञापन
अभी कुछ जगहों पर जमीन को लेकर दिक्कत आ रही है। हालांकि 60 फीसदी से अधिक जमीन मिल जाने के बाद इस बाईपास का निर्माण शुरू हो गया है। इस परियोजना में जगह-जगह ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण कराया जाएगा। इससे न केवल बाईपास के दोनों ओर यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि आम नागरिकों को भी यात्रा में सुविधा होगी। इस परियोजना से जुड़े अवर अभियंता रोहित रमन ने बताया कि बैतालपुर के पास जहां से बाईपास शुरू होगा, पहला ओवरब्रिज वहीं बनेगा। इसी तरह सोनूघाट से आगे अहिल्यापुर के सामने जहां यह सड़क फोरलेन से जुड़ेगी, वहां भी ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसके अलावा देवरिया-भटनी रेल मार्ग पर भी ओवरब्रिज बनेगा, जिससे कि वाहनों को यहां रुकना नहीं पड़ेगा। हाटा और कसया मार्ग पर भी ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इनमें से कुछ जगहों पर कार्य भी शुरू करा दिया गया है।
अगले महीने काम में आएगी तेजी : अभी जहां-जहां जमीन मिल गई है, वहां डिजाइन के अनुसार निर्माण कार्य चल रहा है। अन्य जगहों पर किसानों से वार्ता चल रही है। निर्माण एजेंसी का दावा है कि 80 फीसदी से अधिक किसानों से सहमति मिल चुकी है। मुआवजा वितरण का कार्य भी हो रहा है। कुछ जगहों पर अधिग्रहित हुई जमीन पर गेहूं की फसल थी। फसल कटते ही जमीन को कब्जे में लिया जाएगा। इसके अलावा फसल कटने पर मिट्टी मिलने में भी आसानी होगी। ऐसे में उम्मीद है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह से लेकर मई के पहले सप्ताह तक पूरे खंड में कार्य आरंभ करा दिया जाएगा। ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण भी साथ-साथ कराया जाएगा, जिससे कि निर्धारित समय में कार्य पूरा हो जाए। इस बाईपास का निर्माण 2027 में पूरा होना है।