फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two operatives of inter-provincial thief gang arrested, 10 bikes recovered

Deoria News: अंतरप्रांतीय चोर गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद

Fri, 02 May 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 02 May 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Two operatives of inter-provincial thief gang arrested, 10 bikes recovered
देवरिया। मेडिकल कॉलज परिसर में बाइक चोरी का प्रयास कर रहे अंतरप्रांतीय चोर गिरोह के दो सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुसिल ने उनकी निशानदेही पर 10 बाइक भी बरामद कर जब्त कर लिया है। पूछताछ के क्रम में चोर ने गिरोह के सदस्यों व चोरी गई बाइक के संबंध में अहम जानकारी दी। इसके बाद एक पुलिस टीम ने चोर के बताए ठिकाने ने पर छापेमारी कर रही है। बाइक चोर ने अपनी पहचान बिहार के सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों वाहन लिफ्टर गिरोह सक्रिय हो गए थे। जिले में ऐसा कोई दिन नहीं था, जब किसी न किसी की बाइक चोरी न हो। इधर मेडिकल कॉलेज परिसर व रेलवे स्टेशन पर तो बाइक चोरी की बाढ़ सी आ गई थी। यहां से आए दिन बाइक चोरी की घटना हो रही थी। मेडिकल कॉलेज में इलाज को आने वाले तीमारदार अपनी बाइक जैसे ही खड़ी कर अंदर जाते थे और जब वे बाहर आते थे उनकी बाइक गायब मिलती थी। बाइक चोर आसानी से बाइक चोरी कर फरार हो जाते थे। इधर कुछ दिनों से स्वास्थ्य कर्मियों की बाइक चोरी होने के बाद से स्वास्थ्य कर्मी अपनी बाइक की सुरक्षा में लगे हुए थे। वह पल-पल की नजर बाइक पर बनाए हुए थे। बृहस्पतिवार को वाहन चोर गिरोह का एक सदस्य काफी देर से टहल रहा था। स्वास्थ्य कर्मी परिसर में घूम रहे उस युवक पर नजर जमाए हुए थे। वह कई बाइक के पास पहुंच रहा था और आगे बढ़ रहा था। काफी देर इधर-उधर घूमने के बाद वह एक बाइक चोरी करने के लिए मास्टर चाभी लगाकर चेक ही कर रहा था। इसी दौरान उस पर नजर रखे स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे दबोच लिया। पिटाई करते हुए मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी होने पर एसओजी प्रभारी नवीन चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसओजी ने चोर से काफी देर तक पूछताछ की। पूछताछ में उसने एसओजी को कई अहम जानकारियां भी दी। पूछताछ में पता चला की वह बिहार के सीवान जिले के मैरवा के बभनौली निवासी सुमित कुमार व उदन कुमार के रुप में हुई। पुलिस पूछताछ के बाद कागजी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुट गई। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर करीब दस बाइक बरामद कर जब्त कर ली है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही वाहन चोर गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही चोरी गई वाहनों की भी बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन

कार्रवाई में जुटी एसओजी
रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र के अलग अलग गांवों में एसओजी ने दबिश देकर हिरासत में आधा दर्जन संदिग्धों से पूछताछ किया है।मिली जानकारी के अनुसार देवरिया मेडिकल कालेज के परिसर से बाइक चोरी के मामले में एसओजी कार्रवाई कर रही है। एसओजी टीम करीब एक सप्ताह से बनकटा में सक्रिय है और धरनीछापर, करजनिया, बहुचक, उपाध्यायछापर और रामपुर बुजुर्ग आदि गांवों में लगातार कई दिनों से दबिश दे रही है।इस दौरान छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी किया।हालांकि बाद में इन सभी संदिग्धों को छोड़ दिया गया।वहीं चर्चा है कि रामपुर बुजुर्ग में जिन दो युवकों को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई वे दोनों संदिग्ध युवक सांठ गांठ करके शराब के साथ बिहार में गिरफ्तार हो चुके हैं। इस संबंध में एसओजी प्रभारी नवीन चौधरी ने बताया कि अपने व्यक्तिगत कारणों से अवकाश पर हूं। वहीं जानकारी के लिए थानाध्यक्ष बनकटा संतोष कुमार से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed