{"_id":"6a74d60e41e2155550044884","slug":"two-new-bridges-will-be-built-over-the-dwarika-distributary-deoria-news-c-208-1-deo1026-188556-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: द्वारिका रजवाहा पर बनेंगे दो नए पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: द्वारिका रजवाहा पर बनेंगे दो नए पुल
Fri, 07 Aug 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया। शाहजहांपुर गांव के पास द्वारिका रजवाहा की नहर के जर्जर हो चुके दो पुराने पुलों की जगह नए पुल बनाए जाएंगे। सिंचाई विभाग ने इसका प्रस्ताव प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है। सहोदरपट्टी गांव की ओर से होकर आने वाला द्वारिका रजवाहा, शाहजहांपुर गांव के बगल से होकर मुसहरी गांव की ओर जाता है। शाहजहांपुर गांव के पास नहर पर बने दो पुराने पुल जर्जर हो गए हैं।
इस बात की जानकारी होने के बाद विभागीय स्तर पर सर्वे कराया गया। सर्वे में पुलों के धंसने और अति जर्जर होने की पुष्टि होने के बाद विभाग ने यहां नया पुल बनाए जाने का निर्णय लिया।
किसानों को नहर पार कर खेतीबाड़ी करने के लिए आने-जाने में हो रही असुविधाओं और राहगीरों की परेशानी को देखते हुए यहां नया पुल बनाए जाने का प्रस्ताव बनाकर सिंचाई विभाग ने शासन को भेज दिया है। गांव प्रशासक के प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव, अनवर, प्रभुनाथ पांडेय आदि का कहना है कि पुल धंस गया है।