{"_id":"69e52690900639c77804da78","slug":"two-liquor-smugglers-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1033-179800-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो शराब तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो शराब तस्कर गिरफ्तार
Mon, 20 Apr 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार की सुबह चेकपोस्ट रामपुर बुजुर्ग पर संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान की गई।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में बिहार ले जाई जा रही चार पेटी बीयर और छह बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
मौके से प्रशांत कुमार (42) निवासी केशवपुर वभनगांव थाना पारो, जनपद मुजफ्फरपुर (बिहार) तथा प्रियरंजन कुमार (28) निवासी गिजांश थाना सरैया, जनपद मुजफ्फरपुर (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों पर आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।