फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two girls died after being cut by a combine while harvesting in field in Deoria

मां को जिंदगी भर रहेगा मलाल: खेत में दो बच्चियों को सुलाकर घर गई थी, फसल काटने पर कंबाइन से कटकर दोनों की मौत

Thu, 17 Nov 2022 09:56 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बरियारपुर (देवरिया)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरियारपुर (देवरिया) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 17 Nov 2022 09:56 PM IST
सार

गौरीकोठी गांव में अंगद गिरि के घर में एक सप्ताह बाद बेटी जिया के जन्मदिन पर परिवार में उत्सव होने वाला था। खुशी के अवसर पर परिवार गांव के एक धर्मस्थल पर भजन-कीर्तन का आयोजन कराने की तैयारी कर रहा था। अंगद भी गुजरात से जन्मदिन मनाने के लिए आने वाले थे।

विज्ञापन
Two girls died after being cut by a combine while harvesting in field in Deoria
फसल की कटाई करती कंबाइन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी- फाइल फोटो

विस्तार

गौरीकोठी गांव में गुरुवार को कंबाइन से धान की फसल की कटाई करते समय खेत में सोईं दो बच्चियां कट गईं। घटना के बाद कंबाइन चालक भाग गया। ग्रामीणों ने कंबाइन घेरकर जमकर हंगामा किया। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन


बरियारपुर थाना क्षेत्र के गौरीकोठी के गोसाईं टोला निवासी अंगद गिरि की पत्नी अपनी बेटी जिया (4) और रिश्तेदारी में आई कुशीनगर के रामाभार गांव निवासी करिश्मा (7) को लेकर धान की फसल की कटाई कराने खेत में गई थीं। वह खेत के मेड़ पर दोनों बच्चियों को लेकर कंबाइन का इंतजार कर रही थीं। कंबाइन आने में देरी होने पर वह किसी कार्यवश दोनों बच्चियों को खेत में सुलाकर जल्दी आने की बात कहकर घर चली गईं।

विज्ञापन

कुछ देर बाद कंबाइन मशीन लेकर चालक पहुंचा और अंगद गिरि के खेत में धान की फसल की कटाई करने लगा। इसी दौरान खेत में सो रहीं दोनों बालिकाएं कंबाइन की चपेट में आ गईं। इससे दोनों की मौत हो गई। इसके बाद चालक कंबाइन छोड़कर भाग गया।

इसी बीच अनहोनी की आशंका को भांपते हुए बगल के खेत में काम कर रहे लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ दोनों बेटियों को देखकर वे शोर मचाने लगे। घटना के बारे में जब अन्य ग्रामीणों को जानकारी हुई तो काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कंबाइन चालक पर कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।

मौके पर पहुंचे एसओ ने कंबाइन मशीन को कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद एसडीएम सदर सौरभ सिंह और सीओ मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर देवानंद ने बताया कि दोनों की मौत कंबाइन की चपेट में आने से हुई है। वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

बेटी का जन्मदिन मनाने का सपना रह गया अधूरा

गौरीकोठी गांव में अंगद गिरि के घर में एक सप्ताह बाद बेटी जिया के जन्मदिन पर परिवार में उत्सव होने वाला था। खुशी के अवसर पर परिवार गांव के एक धर्मस्थल पर भजन-कीर्तन का आयोजन कराने की तैयारी कर रहा था। अंगद भी गुजरात से जन्मदिन मनाने के लिए आने वाले थे। गुरुवार को जिया व करिश्मा की मौत ने परिवार और गांव को झकझोर कर रख दिया।

लापरवाही पर पछता रही मां

घटना से बेटी के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार वालों को बिलखते देखकर सबकी आंखें नम हो गईं। परिजन फूट-फूटकर रो रहे थे। मां बार-बार बेहोश हो जा रही थी। होश में आने पर अपनी लापरवाही को याद कर पछता रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed