फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two died in road accident

तिलक समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की हादसे में मौत

Fri, 29 Apr 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
two died in road accident
तिलक समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की हादसे में मौत
विज्ञापन

खुखुदूं। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुजुरी बुजुर्ग चौराहे पर बुधवार की आधी रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों में कोई हेलमेट नहीं पहना था। वे भटनी के उसका के ग्राम प्रधान के तिलक समारोह में शामिल होकर कुसम्ही जंगल लौट रहे थे।
गोरखपुर जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर निवासी सुनील कुमार (18) और भटनी थाना क्षेत्र के उसका गांव निवासी मनीष सिंह (30) खोराबार थाना क्षेत्र के कुसम्ही कोठी के पास किराए का कमरा लेकर रहते थे। बुधवार को सुनील और मनीष सिंह मकान मालिक जितेंद्र राजभर की बाइक लेकर फुटहवा इनार में एक तिलक में जाने की बात कहकर निकले थे। हालांकि उन्हें मनीष के गांव के प्रधान के तिलक समारोह में आना था। दोनों उसका गांव में तिलक समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। भटनी-भरथुआ मार्ग पर मुजुरी बुजुर्ग चौराहे के पास किसी वाहन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया पर एसओ का सीयूजी नंबर नहीं मिला। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि सड़क हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

परिवार की रोशनी बनेगा सूरज
खुखुदूं। भटनी थाना क्षेत्र के उसका निवासी मनीष सिंह की मौत के बाद परिवार सदमे में है। पांच साल का सूरज इस परिवार का इकलौता चिराग है। दस साल पहले मनीष के भाई अनिल सिंह उर्फ राजा की भटनी नगर के नकहनी चौराहे पर सड़क हादसे में जान चली गई थी। वहीं बड़े भाई सुनील सिंह की दुबई में पांच साल पहले मौत हो गई थी। उस समय सुनील का बेटा सूरज एक माह का था। मनीष के पिता शारदा सिंह की बहुत पहले ही मौत हो चुकी थी। ऐसे में मनीष पर ही मां मिथिलेश देवी, भाभी रीमा देवी और बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी थी। उसने अपनी शादी नहीं की और परिवार के भरण पोषण के लिए शटरिंग का काम शुरू कर दिया। जबकि गोरखपुर जनपद के शाहपुर थाना के बशारतपुर निवासी सुनील कुमार घर का इकलौता चिराग था। उसके पिता की भी मौत हो चुकी है। चार बहनों के बीच वह इकलौता भाई था। मां मीरा देवी गूंगी है। घटना के बाद थाने पहुंची गूंगी मां की आंखों से छलक रहे आंसू उनकी पीड़ा बयां कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी की सूचना पर पहुंची पुलिस
खुखुदूं। मुजुरी बुजुर्ग में देर रात को हुई दुर्घटना में मरे पड़े दोनों युवकों का शव खून से लथपथ काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। राहगीरों ने घटना की सूचना देने के लिए कई बार स्थानीय पुलिस का सीयूजी नंबर मिलाया,मगर नहीं लगा। इसके बाद किसी ने घटना की सूचना एसपी डाक्टर श्रीपति मिश्र को दे दी। एसपी के सूचना पर आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ली। दुर्घटनाग्रस्त बाइक भी पुलिस कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed