फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two dead due to corona, 31 found positive in deoria

देवरिया में कोरोना से दो की मौत, 31 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Tue, 01 Jun 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
two dead due to corona, 31 found positive in deoria
देवरिया में कोरोना से दो की मौत, 31 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है, लेकिन अब भी लोग काल के गाल में समा रहे हैं। मंगलवार को दो लोगों की जहां मौत हो गई वहीं 31 लोगों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जनपद में पाजिटिव मरीजों की कुल संख्या 19995 हो चुकी है, जबकि 19298 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 505 है। होम आइलोसेशन में 356 लोग हैं। जिले में 192 लोगों की मौत हो गई है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल एल-2 में 39, सीएचसी गौरी बाजार में एक तथा चार निजी अस्पताल में भर्ती 13 लोगों का इलाज चल रहा है। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। जांच तेजी से कराई जा रही है। संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आ रही है। मरीजों के इलाज के समुचित इंतजाम किए गए हैं। जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग में 39, सीएचसी गौरी बाजार में एक तथा निजी अस्पताल आस्था में दस, सावित्री में दो व स्टार न्यूरो में भर्ती एक मरीज का इलाज चल रहा है, जबकि निजी अस्पताल वेदांक में एक भी मरीज नहीं है। यहां सभी बेड खाली हैं। उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
2710 लोगों ने ली वैक्सीन की डोज
देवरिया। जनपद में मंगलवार को टीकाकरण कार्य में कुछ तेजी आई। दस केंद्रों पर युवाओं को वैक्सीन की डोज दी गई। वहीं एक केंद्र पर बारह वर्ष से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को टीका लगाया गया। इन केंद्रों पर युवाओं में वैक्सीन को लेकर उत्साह दिखा। उधर अन्य केंद्रों पर भीड़ कम रही। वेस्टेज रोकने के विभाग के प्रयास तथा केंद्रों पर लोगों के न पहुंचने से वैक्सीनेशन पर असर पड़ा। केंद्रों पर दस लोगों के होने के बाद ही वैक्सीन की डोज देने की बात कही जा रही है। कुछ केंद्रों पर इंतजार करने के बाद संख्या पूरी न होने पर लोग वापस लौट गए। वहीं कुछ लोग टीकाकरण को लेकर लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

जनपद के 69 केंद्रों पर मंगलवार को कोविड टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर 963 युवाओं, 524 बुजुर्गों, 45 वर्ष से ऊपर के 1080 लोगों, 10 फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन की प्रथम तथा 133 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। लक्ष्य 7110 के सापेक्ष 2710 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। कुल उपलब्धि 38.12 प्रतिशत रही। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। एक जून से 18 से 44 वर्ष के लोगों को भी टीका लगाया जाएगा। सभी लोग बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड मरीजो के इलाज में इसकी उपयोगिता अहम-डीएम
- एमप्लस आरजी कंपनी की ओर से प्रदान किया गया पांच ऑक्सीजन कंसनट्रेटर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। एमप्लस आरजी सोलर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दस लीटर क्षमता को पांच अदद ऑक्सीजन कंसनट्रेटर मंगलवार को डीएम आशुतोष निरंजन को कैंप कार्यालय पर कंपनी के इंजीनियर अभिषेक यादव एवं सचिन गौर ने प्रदान किया गया।

कोरोना मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन कंसनट्रेटर की आवश्यकता पड़ती है। इससे मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है। इसके महत्व को कंपनी ने महसूस किया और पांच ऑक्सीजन कंसनट्रेटर जिला प्रशासन को दिया गया। डीएम ने कहा कि कोविड महामारी में मरीजों के इलाज के लिए यह ऑक्सीजन कंसनट्रेटर अत्यंत ही उपयोगी है। उन्होंने कंपनी की ओर से डोनेट किए जाने की सराहना की। कहा कि यह अत्यंत ही पुनीत व मानवीय कार्य है। इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। मरीजों के इलाज में यह काफी उपयोगी व सुविधाजनक होगा। कंपनी के इंजीनियर अभिषेक यादव ने बताया कि एमप्लस आरजी सोलर पावर लिमिटेड की ओर से औराचौरी के निकट बोड़िया अनंत में सोलर प्लांट स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। सोलर प्लांट से कतरारी विद्युत सबस्टेशन को सोलर आपूर्ति की जाएगी, जहां से आवश्यकतानुरुप आपूर्ति की जाएगी। इस दौरान सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed