फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two brothers shot at the businessman in a minor dispute

मामूली विवाद में दो भाइयों ने व्यवसायी पर चलाई गोली

Tue, 12 Jan 2021 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two brothers shot at the businessman in a minor dispute
रूद्रपुर में किराना व्यवसाई पर हमले के बाद थाने में जुटे व्यापारी - फोटो : DEORIA
मामूली विवाद में दो भाइयों ने व्यवसायी पर चलाई गोली
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। नगर के पश्चिमी तिवारी टोला वार्ड निवासी एक थोक किराना व्यवसायी पर दो युवकों ने गोली चला दी। घटना मंगलवार की सुबह सात बजे की है। व्यवसायी ग्राउंड पर बैडमिंटन खेलने जा रहे थे। हमलावरों और किराना व्यवसायी से तीन माह पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना को लेकर व्यापारियों में गुस्सा है। उन्होंने 48 घंटे में हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगर के पश्चिमी तिवारी टोला के भोला गुप्ता की खजुहा चौराहे पर थोक किराने की दुकान है। सुबह करीब सात बजे वह कोतवाली से खजुहा चौराहे मार्ग पर अपनी स्कूटी से ग्राउंड पर बैडमिंटन खेलने को जा रहे थे। एक मोड़ पर पहले से घात लगाए दो युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। दोनों युवकों ने पहले डंडे से उनके ऊपर प्रहार किया। भोला गली में जान बचाने के लिए भागने लगे। दोनों युवकों ने भोला पर दो बार तमंचे से फायर किया। गोली की आवाज सुन मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। लोगों की भीड़ देख हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना पर कोतवाली में व्यापारियों की भीड़ लग गई। व्यापारियों ने हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित ने मलहटोली वार्ड के दो भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि तीन माह पहले व्यवसायी के ड्राइवर और आरोपित युवकों में विवाद हुआ था। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार टंडन ने कहा कि दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमलावारों के घर छापा मारा गया, लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस ने उनकी बाइक को कब्जे में ले लिया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed