{"_id":"6af606c6ddb94f6e970fe630","slug":"those-procuring-bank-accounts-and-sim-cards-end-up-behind-bars-deoria-news-c-208-1-deo1049-196504-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बैंक खाते और सिम जुटाने वाले सलाखों के पीछे, गिरोह का सरगना पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बैंक खाते और सिम जुटाने वाले सलाखों के पीछे, गिरोह का सरगना पकड़ से दूर
Fri, 13 Nov 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। साइबर ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के बावजूद पुलिस की गिरफ्त में अधिकतर वे लोग आ रहे हैं, जो गिरोह के लिए बैंक खाते जुटाने, सिम उपलब्ध कराने, ठगी की रकम निकालने और उसे आगे पहुंचाने का काम करते हैं। गिरोह को संचालित करने वाले सरगना पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
जुलाई से अगस्त के बीच सामने आए मामलों में स्थानीय स्तर पर काम करने वाले कई आरोपियों को जेल भेजा गया मगर उनके ऊपर बैठे मास्टरमाइंड तक पुलिस की पहुंच अधूरी रही।
करीब 60 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन वाले मामले में भी एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
जुलाई में साइबर थाना और सदर कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध बैंक खातों की जांच के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ठगी की रकम बैंक खातों में मंगवाते थे।
विज्ञापन
इसके बाद रकम एटीएम और चेक के जरिये निकालकर गिरोह के दूसरे गुर्गों तक पहुंचाई जाती थी। इन संदिग्ध खातों से जुड़ी 17 साइबर शिकायतें सामने आई थीं। पांच लोगों के जेल जाने के बाद भी इस गिरोह का कथित सरगना दीपू यादव और एक अन्य पुलिस की पकड़ से बाहर रहे। उस समय दोनों के मोबाइल बंद मिलने और उनके नेपाल चले जाने की आशंका भी जताई गई थी।
इसी दौरान दूसरे साइबर गिरोह से जुड़े छिनौती, बघौचघाट निवासी अमित कनौजिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से दो मोबाइल, 17 सिम कार्ड, आधार कार्ड, पासबुक और नोटबुक मिली थी। इस गिरोह का कथित सरगना बिहार का निवासी बताया गया था, जो पुलिस के हाथ नहीं लगा है।