फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two brothers attacked with sticks, FIR lodged against threeTwo brothers attacked with sticks, FIR lodged against three

Deoria News: दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला, तीन पर प्राथमिकी

Sat, 25 Apr 2026 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two brothers attacked with sticks, FIR lodged against threeTwo brothers attacked with sticks, FIR lodged against three
रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर दो भाईयों की गांव के ही कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत एससी-एसटी एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कनक गोंड ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही अजीत मद्धेशिया और उसके साथी विक्की 17 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन 18 अप्रैल की रात करीब 9 बजे फिर दोनों आरोपी के घर पर पहुंचे और परेशान करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके और उसके भाई नाथू गोंड का सिर फट गया।
विज्ञापन

घटना के दौरान विक्की की मां रीना देवी भी मौके पर पहुंच गईं और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस अमित मद्धेशिया, रीना देवी, विक्की के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed