{"_id":"5f9c069c8ebc3e1a22571eb8","slug":"two-bikes-theft-salempur-news-gkp371309833","type":"story","status":"publish","title_hn":"लार में अलग-अलग जगहों से दो बाइक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लार में अलग-अलग जगहों से दो बाइक चोरी
विज्ञापन
लार में अलग-अलग जगहों से दो बाइक चोरी
लार। थाना क्षेत्र में बाइक की चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार की आधी रात अलग-अलग जगहों से दो मोटरसाइकिल चोरी हो गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सुबह घटना की जानकारी वाहन मालिक ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की तहकीकात में जुट गई।
बृहस्पतिवार की रात तिवारी टोला वार्ड निवासी सुरेश गुप्ता अपनी बाइक बरामदे में खड़ी कर सोने चले गए। उसी वार्ड के जितेंद्र जायसवाल भी रोज की तरह अपनी बाइक खड़ी कर सोने चले गए। सुबह बाइक गायब देख दोनाें ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नगर के अलग-अलग चौराहों पर लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला, जिसमें बाइक लेकर भागते चोरों की तस्वीरें कैद हैं। गौरतलब है कि दो पखवारे में आधा दर्जन से अधिक बाइक चोरी हुई हैं। अब तक एक भी बाइक बरामद नहीं हो सकी है। नगर चौकी इंचार्ज प्रमोद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।