{"_id":"676313a0ab7b570e3c0dd53c","slug":"two-bikes-collide-one-dead-two-injured-deoria-news-c-208-1-deo1004-142441-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, दो घायल
Wed, 18 Dec 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया। हाईवे स्थित हेतिमपुर में बुधवार को दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने रायकेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महुआडीह क्षेत्र के भूड़ीपाकड़ गांव के रायकेश सिंह (50) बुधवार को बाइक से किसी काम से कसया जा रहे थे। अभी वह महुआडीह क्षेत्र के हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भुजौली इंटर कॉलेज के सामने पहुंचे थे कि गलत लेन पकड़ कर सामने से अचानक बाइक सवार दो युवक आ गए। दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
घटनास्थल पर जुट लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को कसया सीएचसी भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने रायकेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कसया कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी बाइक पर सवार भुजौली गांव के दोनों युवकों को मामूली चोटें आईं। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची हेतिमपुर चौकी पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर चौकी आई। रायकेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। मौत से पत्नी सुनीता देवी, बड़े भाई सुरेंद्र, छोटे भाई उपेंद्र, बेटी ज्योति, काजल, अंशु, छोटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हेतिमपुर चौकी प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि हाइवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। कसया अस्पताल भिजवाया गया। वहां रायकेश सिंह को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कुशीनगर पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। दोनों बाइक कब्जे में है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।