फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two arrested with 76 bags of indigenous liquor in Bihar

Deoria News: बिहार ले जाई जा रही 76 पाउच देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with 76 bags of indigenous liquor in Bihar
खामपार। खामपार थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को 76 पाउच अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

खामपार पुलिस रविवार रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बरैठा-माड़ीपुर मोड़ के पास एक बाइक को रोककर तलाशी ली गई। बाइक पर रखे सफेद रंग के झोले से 76 पाउच देसी शराब बरामद हुई, जिसे बिहार ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के समरौना गांव निवासी धर्मेंद्र शाह (27) और लामीचौर गांव निवासी गृजेश मांझी (18) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed